'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

100 सप्ताह तक हर रविवार देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'सुबह 11 बजे, 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत होगी। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।"

लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि यह 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी 'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें इस उद्देश्य के बारे में जागरूकता फैलाने और समाज को एकजुट करने के लिए हर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें 10,000 से अधिक जगहों से युवा हिस्सा लेंगे, साथ ही 'माय भारत' और एनएसएस के वॉलंटियर्स, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, यूथ क्लब, एनजीओ और आध्यात्मिक संगठन भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध एक सामूहिक आंदोलन के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है।

देशभर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेलों का आयोजन, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।

'नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हर माता-पिता का एक ही सपना होता है कि उनके बच्चे सुरक्षित रहें, अपने सपनों को जीएं और जीवन में ऐसी पहचान बनाएं जिस पर पूरा परिवार गर्व करे। उनके हाथों में नशा नहीं, हुनर हो।

उनकी आंखों में भटकाव नहीं, बड़े सपने हों। इन्हीं सपनों को संबल देने और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अभियान का शुभारंभ करेंगे।"

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हर युवा का हाथ थामें, उसके सपनों पर विश्वास करें और नशा मुक्त भारत के इस जनआंदोलन से जुड़ें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

  ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। शनिवार...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर राज्य की स्टार मुक्केबाज...
राष्ट्रीय 
कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल