पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश को दिया 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित 

भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री ने इससे पहले भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का निरीक्षण किया। इसके बाद सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और भोगपुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

60 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाले इस हवाई अड्डे में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण, स्वचालित बैगेज प्रणाली और एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। इसका स्थापत्य आंध्र प्रदेश की पारंपरिक ‘चुट्टिलु’ झोपड़ियों, अराकू घाटी और उड़ने वाली मछली से प्रेरित है।

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े : सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई की आधारशिला भी रखी। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत यह परियोजना एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी के सहयोग से विकसित की जा रही है। इस संयंत्र में प्रतिवर्ष लगभग 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा और उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत वाली कुरनूल-4 अक्षय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) फेज-1 ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखी। उन्होंने लगभग 3,550 करोड़ रुपये और 820 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं से कुरनूल और अनंतपुर के अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों से उत्पादित बिजली का राष्ट्रीय ग्रिड के माध्यम से देशभर में बेहतर वितरण संभव होगा तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें एनएच-365बीजी के रेचेरला-गुरुवायगुडेम तथा गुरुवायगुडेम-देवरापल्ले ग्रीनफील्ड चार लेन खंड, एनएच-67 पर ताडीपत्री बाईपास और एनएच-565 पर लिंगसमुद्रम उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। इन परियोजनाओं से विजयवाड़ा सहित कई शहरों में यातायात का दबाव कम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और विशाखापत्तनम-हैदराबाद के बीच यात्रा समय में कमी आएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कई मकान क्षतिग्रस्त, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...
राष्ट्रीय 
केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जयपुर। भगवान महादेव की उपासना का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है।...
धर्म-आध्यात्म  राजस्थान 
अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचा जा सकता है शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ...
मनोरंजन 
शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित  भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत