फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का विशेष संदेश: आइए, अपने राष्ट्र, संस्कृति और प्रकृति के सच्चे मित्र बनें

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रध्वज के शिल्पकार पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि आज का दिन एक अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक ओर हम फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं और दूसरी ओर राष्ट्रध्वज के महान शिल्पकार, स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती है। यह पावन अवसर हमें स्मरण कराता है कि सच्ची मित्रता केवल संबंधों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह अपने देश, अपनी संस्कृति, अपने पर्यावरण और समस्त सृष्टि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने इस अवसर पर कहा कि मित्र वह जो हमारे सुख-दुःख में साथ दे, मित्र वह भी है जो हमें श्रेष्ठ बनाये, हमारे जीवन को दिशा दे और हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराये। यदि हम सचमुच मित्रता का उत्सव मनाना चाहते हैं तो हमें अपने राष्ट्र, अपनी संस्कृति, अपनी नदियों, अपने पर्वतों, अपने वृक्षों और अपनी धरती का भी मित्र बनना होगा।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, अस्थायी रूप से रोकी गई चारधाम यात्रा ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में बारिश का कहर, अस्थायी रूप से रोकी गई चारधाम यात्रा

उन्होंने कहा कि आज हमने प्रकृति से लेना तो सीख लिया है, लेकिन उसका मित्र बनकर उसे लौटाना अभी शेष है। नदियाँ हमें जीवन देती हैं, वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं, धरती हमें अन्न देती है, सूर्य हमें ऊर्जा देता है और संस्कृति हमें जीवन जीने की कला देती है। यदि हम इन सबके प्रति संवेदनशील नहीं हैं तो हमारी मित्रता अधूरी है। स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मित्रता का अर्थ केवल व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना है। हमारे वेद उद्घोष करते हैं, मित्रस्य चक्षुषा सर्वाणि भूतानि समीक्षन्ताम् अर्थात् हम समस्त प्राणियों को मित्रभाव से देखें। यही सनातन संस्कृति का संदेश है और यही विश्व बंधुत्व का आधार है। 

विगत दिनों हमारे कुछ युवा साथियों द्वारा प्रधानमंत्री जी एवं उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति कहे गए अपशब्द निश्चित रूप से पीड़ादायक हैं। ऐसा होना नहीं चाहिए था, क्योंकि हमारे संस्कार सदैव वाणी में विनम्रता, विचारों में शुद्धता और व्यवहार में सम्मान का संदेश देते हैं। मेरे लिये तो यह कल्चरल शॉक है परंतु कभी-कभी अज्ञानता, अपरिपक्वता और कुछ गलतफहमियों के कारण ऐसी भूलें हो जाती हैं, जो अनेक हृदयों को आहत कर देती हैं। ऐसे क्षणों में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इन बच्चों के प्रति जो प्यार, क्षमा, स्नेह और अपनत्व का भाव प्रकट किया अद्भुत है और वास्तव में यही मैत्री भाव है।

इतना होने पर भी प्रधानमंत्री ने उन छात्रों को अपने बच्चे, अपना परिवार समझकर माफ़ कर दिया। गाली देने वालों को भी गले लगाना यह सचमुच हिम्मत की बात है उन्होंने स्वयं आगे आ कर इस अभद्रता का उत्तर क्रोध से नहीं, बल्कि करुणा से दिया यही तो मित्रता हैं।

स्वामी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रध्वज के शिल्पकार पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने तिरंगे को स्वरूप प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र की आत्मा को एक पहचान प्रदान की। तिरंगा केवल तीन रंगों का संयोजन नहीं, बल्कि त्याग, शांति, समृद्धि, सत्य, साहस और सतत् प्रगति का जीवंत प्रतीक है। जब भी हम तिरंगे को नमन करते हैं, तब हम उन असंख्य बलिदानों को भी प्रणाम करते हैं जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त हुआ।

स्वामी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी निभाएँ। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, नारी सम्मान, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का पालन करें यही राष्ट्रभक्ति है और यही राष्ट्र के प्रति हमारी मित्रता की पहचान भी है।

उन्होंने कहा कि यदि धरती मुस्कुराएगी तो मानवता मुस्कुराएगी। यदि नदियाँ निर्मल रहेंगी तो जीवन निर्मल रहेगा। यदि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा इसलिए फ्रेंडशिप डे पर सबसे सुंदर उपहार एक पौधा लगाना, किसी नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना, जल बचाने का प्रण करना अथवा किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा का दीप जलाना हो सकता है।

स्वामी ने कहा कि आज के युवा केवल सोशल मीडिया पर मित्रों की संख्या बढ़ाने तक सीमित न रहे, बल्कि अपने जीवन में ऐसे कार्य करे जिससे राष्ट्र मजबूत बने, समाज संवेदनशील बने और प्रकृति सुरक्षित रहे। डिजिटल मित्रता तभी सार्थक है जब वह धरातल पर सेवा, करुणा और उत्तरदायित्व में परिवर्तित हो।

उन्होंने कहा कि मित्रता का सबसे सुंदर स्वरूप वह है जिसमें स्वार्थ नहीं, समर्पण हो; अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व हो; अपेक्षा नहीं, सेवा हो; और केवल अपना ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना हो। यही भारतीय संस्कृति का मूल संदेश है वसुधैव कुटुम्बकम् और यही मित्रता की सर्वाेच्च अभिव्यक्ति भी है। आइए संकल्प लें कि हम अपने राष्ट्र का सम्मान करेंगे। संस्कृति का संरक्षण करेंगे। प्रकृति का संवर्धन करेंगे। मानवता को अपनाएँगे। और सच्चे अर्थों में मित्रता को जीवन का संस्कार बनाएँगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

संपादकीय; कुलगाम हमला: ‘हुआ या कराया गया’ सवालों के घेरे में सच

जब भी कश्मीर अपनी राज्य का दर्जा मांगने की कोशिश करता है तब कोई ऐसी घटना हो जाती है कि...
विचार मित्र 
संपादकीय; कुलगाम हमला: ‘हुआ या कराया गया’ सवालों के घेरे में सच

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

  ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। शनिवार...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

उत्तर प्रदेश

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,