मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

मायावती ने रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से निकाला बाहर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में किसी भी स्थिति में वापसी नहीं होगी।

मायावती ने इस कार्रवाई के साथ रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बेनीवाल संगठन में कोऑर्डिनेटर के रूप में पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सोनभद्र: मछली पकड़ने नदी किनारे बैठे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला ये खबर भी पढ़े : सोनभद्र: मछली पकड़ने नदी किनारे बैठे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला

यह पिछले करीब डेढ़ वर्ष में दूसरी बार है जब अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निष्कासित किया गया है। इससे पहले 12 फरवरी 2025 को संगठन में गुटबाजी के आरोपों के चलते उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था। हालांकि, लगभग छह महीने बाद सितंबर 2025 में उनकी दोबारा संगठन में वापसी करा दी गई थी।

हाल के दिनों में अशोक सिद्धार्थ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों के प्रभारी थे। शनिवार को मायावती ने पहले उन्हें इन सभी राज्यों की जिम्मेदारियों से मुक्त किया और उसके बाद पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया।

मायावती के इस फैसले को संगठन में अनुशासन और नेतृत्व की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें जयपुर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को जागुवास फ्लाईओवर के ऊपर उस समय...
राजस्थान 
हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,