हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ हादसा ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें

जयपुर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को जागुवास फ्लाईओवर के ऊपर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केमिकल से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से केमिकल लेकर जयपुर जा रहा था। जागुवास फ्लाईओवर पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

कार्यवाहक थानाधिकारी बलराम यादव ने बताया कि हादसे में चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाद में क्रेन की सहायता से हाईवे से हटाकर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कराया गया, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। चूंकि ट्रक में केमिकल भरा हुआ था, इसलिए किसी भी प्रकार की आग या रासायनिक प्रतिक्रिया की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग की टीम ने पूरे वाहन पर लगातार पानी का छिड़काव किया।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाद में ट्रक को आबादी क्षेत्र से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव शेरपुर के पास एक खुले स्थान पर ले जाकर खड़ा किया गया। प्रशासन ट्रक मालिक से संपर्क कर यह जानकारी जुटा रहा है कि वाहन में किस प्रकार का रासायनिक पदार्थ भरा हुआ था, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ कार्यालय के कानूनगो, पटवारी, कार्यवाहक थानाधिकारी बलराम यादव, सदर थानाधिकारी मनोहर सिंह, डीएसपी सचिन शर्मा तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल