उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। अलीपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी युक्त दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का क्रम जारी रहेगा।

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण बंगाल में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिये कलकत्ता हाई कोर्ट ने गठित किया फास्ट ट्रैक कोर्ट ये खबर भी पढ़े : पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिये कलकत्ता हाई कोर्ट ने गठित किया फास्ट ट्रैक कोर्ट

पर्वतीय और तराई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, बांकुड़ा, पुरुलिया तथा झाड़ग्राम सहित अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 80 से 90 प्रतिशत तक रहने के कारण वर्षा के बावजूद उमस बनी रह सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण आगामी दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही...
पश्चिम बंगाल 
सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार...
पश्चिम बंगाल 
सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात घोषणा की कि बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराईदेव...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने रविवार को 'ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में...
राष्ट्रीय  खेल 
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज...
राष्ट्रीय 
पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार