पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिये कलकत्ता हाई कोर्ट ने गठित किया फास्ट ट्रैक कोर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। यह कदम सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) कानून में किए जा रहे संशोधनों के अनुरूप उठाया गया है, जिसका उद्देश्य पेपर लीक जैसे मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना है।

नई व्यवस्था के तहत पेपर लीक और परीक्षा में संगठित धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर होगी। साथ ही जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने और अपीलों का भी शीघ्र निस्तारण करने का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि पेपर लीक को अब सामान्य नकल का मामला नहीं, बल्कि संगठित अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए।

एनएचएआई की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, पाइपलाइन फटने से तीन गांवों में हाहाकार ये खबर भी पढ़े : एनएचएआई की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, पाइपलाइन फटने से तीन गांवों में हाहाकार

वर्ष 2024 की नीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने माना था कि प्रश्नपत्र लीक हुआ था और कुछ अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला। हालांकि अदालत ने देशभर में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश नहीं दिया, क्योंकि पूरे परीक्षा तंत्र के प्रभावित होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले थे। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने जवाबदेही तय करने और प्रभावी आपराधिक जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया था।

नीट पेपर लीक मामले की जांच के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कई राज्यों में कार्रवाई करते हुए अनेक आरोपितों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किए हैं। माना जा रहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और दोषियों को जल्द सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत बनी कौशाम्बी पुलिस, 11 पीड़ितों के खातों में लौटाए चार लाख से अधिक

कौशाम्बी। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार लोगों को...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत बनी कौशाम्बी पुलिस, 11 पीड़ितों के खातों में लौटाए चार लाख से अधिक

स्वामी चिदानन्द का आह्वान- गंगा को निर्मल रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

गंगा जी की आरती की दिव्यता व भव्यता के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए किया प्रेरित परमार्थ...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द का आह्वान- गंगा को निर्मल रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

जयन्ती पर याद किये गये मुंशी प्रेमचन्द्रः उपन्यासों, कहानियों पर चर्चा

बस्ती - वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया।...