मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बच्ची की पहचान का दावा किया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक गुलाब के खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कंकाल की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जानकारी के अनुसार, आही गांव निवासी अकबर की आठ महीने की बेटी करिश्मा बुधवार रात घर में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घर के पास अज्ञात जानवर के पंजों के निशान मिलने पर आशंका जताई गई थी कि किसी जंगली जानवर ने बच्ची को उठा लिया होगा। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से लगातार खोजबीन की जा रही थी।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लालमन पटेल के गुलाब के खेत में घास काटने गई महिलाओं ने खेत में खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष देखे। सूचना मिलते ही ग्रामीण और बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे।

बच्ची के पिता अकबर ने कंकाल को अपनी बेटी करिश्मा का बताया। बताया गया कि कंकाल बच्ची के घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। खेत के मालिक लालमन पटेल ने बताया कि उनके खेत में प्रतिदिन फूल तोड़ने और घास काटने के लिए लोग आते हैं, लेकिन शनिवार को पहली बार कंकाल दिखाई दिया।

थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि खेत से मिले कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कंकाल की पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा मौसम में सुधार होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। अलीपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार,...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना की रद , ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि बातचीत में हुई प्रगति को देखते हुए अमेरिका ईरान पर होने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना की रद , ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल हल्की रफ्तार से जारी रहेगा, लेकिन 4 और 5 अगस्त से एक...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार