अमेरिका ने ईरान और मध्य-पूर्व के आग्रह पर हमले की योजना की रद , ट्रंप की ट्रुथ सोशल पर घोषणा

इजराइल के समर्थन का भी किया दावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि बातचीत में हुई प्रगति को देखते हुए अमेरिका ईरान पर होने वाले हमले को रद कर रहा है।

ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार, शनिवार रात कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन उन्होंने ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों के इस अनुरोध को मान लिया है कि "किसी भी हमले को रोक दिया जाए, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा अपने ट्रुथ सोशल पर की। अमेरिका के समचार चैनल सीएनएन ने इसकी पुष्टि की।  ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा।

रूस का दावा: यूक्रेन के ओडेसा और चोर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर किए हमले ये खबर भी पढ़े : रूस का दावा: यूक्रेन के ओडेसा और चोर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर किए हमले

उन्होंने कहा कि हमले रोकने के इस फैसले में इजराइल भी उनके साथ है। व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, '' अमेरिका, ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी सैन्य ताकत और क्षमता का स्तर ऐसा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से कभी नहीं देखा गया।

इसके बावजूद, ईरान और मध्य-पूर्व के दूसरे देशों ने हमसे किसी भी हमले को रोकने के लिए कहा है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा।

इस अनुरोध को मानते हुए मैंने दुनिया के भविष्य के फायदे और एक सफल व समृद्ध ईरान के अस्तित्व के लिए हमले को रद्द करने का फैसला किया है। बशर्ते कि जल्द ही कोई समझौता हो सके। इजराइल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है।''

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही...
पश्चिम बंगाल 
सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार...
पश्चिम बंगाल 
सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात घोषणा की कि बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराईदेव...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने रविवार को 'ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में...
राष्ट्रीय  खेल 
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज...
राष्ट्रीय 
पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार