मुख्यमंत्री साय आज डिजिटल न्याय व्यवस्था पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में होंगे शामिल

आईसीजेएस, सीसीटीएनएस और डिजिटल न्याय प्रणाली पर होगी चर्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रविवार को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड में ‘नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला का उद्देश्य नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रणाली में डिजिटल तकनीकों के समावेश के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव तथा न्यायमूर्ति चंद्रवंशी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी कार्यशाला में शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की न्यायिक सेवा के अधिकारी, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस एवं न्यायिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

कार्यशाला का उद्देश्य न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ नवीन तकनीकों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला के दौरान अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस), अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस), डिजिटल न्यायिक समन्वय, नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत तकनीकी एकीकरण तथा न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के डिजिटलीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एवं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वरिष्ठ अधिकारी विषय विशेषज्ञ के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण देंगे।

यह कार्यशाला न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के बीच समन्वित डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और...
राष्ट्रीय  खेल 
'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश...
राष्ट्रीय 
'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही...
पश्चिम बंगाल 
सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार...
पश्चिम बंगाल 
सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात घोषणा की कि बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराईदेव...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार