खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

ड्रोन से नैनो उर्वरक और कीटनाशकों का वैज्ञानिक छिड़काव होगा संभव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश में नई मिसाल कायम की है।

धमतरी देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को संगठित रूप से ड्रोन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभिनव पहल के लिए जिले को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया है।

रायपुर में आयोजित सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिला सहकारिता विभाग के उपायुक्त प्रदीप ठाकुर को सम्मान प्रदान किया।

जांजगीर-चांपा: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल ये खबर भी पढ़े : जांजगीर-चांपा: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने की यह पहल कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने वाली साबित होगी और अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने ड्रोन से फसल प्रबंधन, नैनो उर्वरक और कीटनाशकों के वैज्ञानिक छिड़काव, कम समय में अधिक क्षेत्र में कार्य, लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण जैसे पहलुओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के बाद लोहरसी, दोनर, खरेंगा, अछोटा, बोड़रा, भोथीडीह, करेली, कुण्डेल, गाड़ाडीह और जुगदेही समितियों ने किसानों को किराये पर ड्रोन सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इससे किसान कम लागत में आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकेंगे।

इस सेवा का शुभारंभ 23 जुलाई 2026 को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी से सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया था।

उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा था कि ड्रोन आधारित कृषि से उत्पादन लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

धमतरी की इस पहल को इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल चुकी है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में जिले को ड्रोन सेवा के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ था।

धमतरी का यह मॉडल सहकारिता, तकनीक और नवाचार के बेहतर समन्वय का उदाहरण बनकर उभरा है। यह पहल डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए किसानों को प्रिसिजन फार्मिंग की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती