श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - सीडीओ

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड सहित अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएं।उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई करे । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी ढाबों, होटल एवं भोजनालयों पर खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा कराई जाए। सभी दुकानदार निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री की बिक्री करें तथा गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर किसी भी प्रकार के अनाधिकृत वाहन खड़े न होने दिए जाएं, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव,परियोजना निदेशक आनन्द कुमार गुप्ता, डीएफओ डॉ शिरीन सिद्दीकी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार,अधिशाषी अधिकारी लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, एसडीएम राजेश यादव,बीएसए अनुप तिवारी, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, विद्युत विभाग  के अधिकारी, एनएचआई के प्रतिनिधि , सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के प्रमोद ओझा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित है

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान