बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता एवं रॉयल पटियाला में शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

समारोह में प्रदेश और जिले के बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं व व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिजली, गैस और डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।

लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार ये खबर भी पढ़े : लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार

उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी, श्रम विभाग तथा अन्य विभागों के कुछ अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ऐसे मामलों के विरोध में संगठन प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

सम्मेलन में प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित भारद्वाज एवं इसरार सिद्दीकी, प्रांतीय कानूनी सलाहकार निशंक अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री सुधीर मित्तल तथा प्रांतीय प्रभारी राजेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के सफल आयोजन में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की भूमिका को सराहा गया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करता रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, जिला सचिव जावेद आलम, जिला संगठन मंत्री तहसीम रजा, राजेश कुमार दीवाकर, मुदित प्रताप सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा