‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया अभियान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे “आरक्षण हटाओ” अभियान पर मैं कड़ी आपत्ति जताता हूं और इस प्रकार की पोस्ट और अभियान भारतीय संविधान की मूल भावना तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध हैंl

पत्रकार वार्ता में गुरुवार को रामदास आठवले ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग संगठित रूप से आरक्षण समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

यह न केवल संविधान प्रदत्त अधिकारों पर प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने वाली प्रवृत्ति है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रामदास आठवले ने कहा कि बाबासाहेब ‘भारतरत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरक्षण का अधिकार प्रदान किया।

निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया ये खबर भी पढ़े : निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपित राहुल शामराव को फिजी से भारत लाया गया

इसके पश्चात तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, जिससे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर प्राप्त हुए।

रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर सामाजिक न्याय के दायरे को और व्यापक बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में लिया यह निर्णय समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।

रामदास आठवले ने कहा कि वे इस विषय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ऐसे सोशल मीडिया खातों और प्लेटफॉर्म पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे, जो आरक्षण विरोधी अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।रामदास आठवले जी ने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान, सामाजिक समरसता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का सम्मान करें तथा समाज में विभाजनकारी और भ्रामक अभियानों से दूर रहें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

      बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

      बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...