झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

साझेदारी में खेती करने वाले दो किसानों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों साझेदारी में खेती करते थे।

खेत में मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ते समय पहले एक किसान करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने दौड़ा उसका साथी भी बिजली की चपेट में आ गया।

गुरु जैसा कोई नहीं,गुरु ही सच का बोध करता है- रविंद्र  ये खबर भी पढ़े : गुरु जैसा कोई नहीं,गुरु ही सच का बोध करता है- रविंद्र

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पहुंचे, जहां दोनों के शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चिरगांव थाना क्षेत्र के जरयाई गांव में हुआ। मृतकों की पहचान बिराठा गांव निवासी कल्लू पाल (52) पुत्र रामदास और बृजेश दांगी (25) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। दोनों ने साझेदारी में जरयाई गांव में 14 बीघा खेत बटाई पर लेकर धान की खेती की थी।

मृतक कल्लू पाल के भतीजे राममिलन पाल ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों किसान खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए थे। मोटर चलाने के लिए ट्रांसफार्मर से खेत तक बिजली का तार बिछाया गया था।

इसी दौरान मोटर का तार जोड़ते समय कल्लू पाल करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख बृजेश दांगी बचाने के लिए दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने बिजली का तार हटाने का प्रयास किया, वह भी तेज करंट की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बृजेश के चचेरे भाई राजा दांगी ने बताया कि रात करीब आठ बजे तक दोनों किसान घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।

देर रात करीब एक बजे परिजन खेत पहुंचे तो दोनों के शव खेत में लगभग आठ से दस फीट की दूरी पर पड़े मिले। दोनों के हाथों में बिजली के तार लिपटे हुए थे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों को चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बृजेश दांगी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता की पांच वर्ष पहले और मां की दस वर्ष पहले सांप के काटने से मौत हो चुकी थी। डेढ़ साल पहले उनकी शादी सुहानी से हुई थी और उनका पांच माह का बेटा हृयांश है।

परिवार की आजीविका की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। वहीं, कल्लू पाल अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, दो विवाहित बेटियां रोहिणी और ज्योति तथा एक विवाहित पुत्र राहुल को छोड़ गए हैं।

चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोटर का बिजली तार जोड़ते समय करंट लगने से दोनों किसानों की मौत होना सामने आया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

      बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

      बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...