दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती में आज कक्षा 10 एवं 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी रहे, जिन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी एवं विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह का तिलक लगाकर एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर भव्य स्वागत के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी तथा मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना दिया।
विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियाँ ही व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थी ही सफलता के शिखर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सुंदरम, अर्पित, अमर पटेल, उत्कर्ष, अस्तित्व, अदिति, आरिबा, प्रांजल, अंश सिंह, सोनाक्षी, शुभ, मानवी, साहिल, अमिताभ, माही, रणवीर, सौरभ, दिव्यांशी, विभाव, स्वस्ति, नवीन, शशांक, रिया, यशस्वी, ओम गुप्ता, पंकज, अमित, श्रेया, कुमकुम, गौरव, मोनिका, रिद्धिमा, मृत्युंजय एवं प्रशांत को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह सहित शिक्षक अनूप पांडे, दिनेश यादव, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, वंदना पांडे, हर्षिता पांडे, सुरेंद्र चौधरी, विद्यामणि सिंह एवं भावेश पांडे सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या त्रिपाठी द्वारा किया गया।* अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जुलाई को इस संयंत्र का किया था उद्घाटन  गांधीनगर। कभी हरक्यूलिस साइकिल के निर्माण के लिए...
गुजरात 
साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों और विपक्षियों की साजिश : गुलाब देवी

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दिल्ली के जंतर मंतर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों और विपक्षियों की साजिश : गुलाब देवी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के चौखट पर टेका मत्था

वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के चौखट पर टेका मत्था

कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर । उद्यान विभाग के तत्वाधान में  मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, घोरहट, जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 