साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

गुजरात के साणंद में 7,600 करोड़ की सेमीकंडक्टर यूनिट में शुरू हुआ व्यावसायिक उत्पादन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जुलाई को इस संयंत्र का किया था उद्घाटन 

गांधीनगर। कभी हरक्यूलिस साइकिल के निर्माण के लिए पहचान बनाने वाला चेन्नई स्थित मुरुगप्पा ग्रुप अब भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूह की कंपनी सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात के साणंद में 7,600 करोड़ की लागत से स्थापित आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 जुलाई को इस संयंत्र का उद्घाटन किया था।

मुरुगप्पा ग्रुप ने वर्ष 1949 में यूके की ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स कंपनी के साथ मिलकर टीआई साइकिल्स ऑफ इंडिया की स्थापना की थी। वर्ष 1951 में तत्कालीन भावनगर रियासत के महाराजा एवं मद्रास के तत्कालीन राज्यपाल कृष्णकुमारसिंहजी गोहिल ने कंपनी की पहली साइकिल फैक्टरी का उद्घाटन किया था, जहां से हरक्यूलिस साइकिल का उत्पादन शुरू हुआ था।

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात ये खबर भी पढ़े : गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

सीजी सेमी, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, जापान की रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और थाईलैंड की स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का संयुक्त उपक्रम है। यहां निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति देश के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी की जाएगी।

कंपनी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल भी की है। प्लांट के फैक्टरी फ्लोर पर अधिकांश मशीन संचालन और उत्पादन संबंधी कार्य महिला कर्मचारी संभालेंगी। इसके लिए गुजरात सहित विभिन्न राज्यों की महिला इंजीनियरों को तीन माह की व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए मलेशिया भेजा गया, जहां उन्होंने आधुनिक सेमीकंडक्टर उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

नवसारी की श्रेया पटेल, सुरेंद्रनगर की जाह्नवी पाटड़िया, केरल की वैष्णवी पाल और सांड्रा ई.के. तथा इंदौर की आकांक्षा तंवर जैसी युवा इंजीनियर अब प्लांट में प्रोसेस इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में काम करने से उन्हें अत्याधुनिक तकनीक सीखने और वैश्विक स्तर के उद्योग में करियर बनाने का अवसर मिला है।

सीजी सेमी की यह पहल न केवल भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उच्च तकनीक उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी मजबूत उदाहरण बन रही है। यह महत्वपूर्ण जानकारी गुजरात राज्य की सूचना विभाग द्वारा दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

मामले कीजांच में जुटी पुलिस लखनऊ। बुधवार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री ने युद्ध की तैयारी बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल का किया आह्वान  लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड

जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को डिजिटल करना और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने का उद्देश्य नई दिल्ली। लोकसभा में...
राष्ट्रीय 
लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड

गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

निर्वाचन क्षेत्र के 2,19,494 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग  वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर...
गुजरात 
गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

मामले कीजांच में जुटी पुलिस लखनऊ। बुधवार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री ने युद्ध की तैयारी बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल का किया आह्वान  लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत

मौत के बाद सबकी आंखें नम है बच्चों के परिजन रो-रो कर बेहाल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर के जानवरों को तालाब से बाहर निकाल रहीं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, मौत