न्याय न मिलने पर आहत युवक तहसील परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी
घटना की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई
करीब पांच घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा
फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर बुधवार को कायमगंज तहसील परिसर स्थित पीपल के पेड़ पर एक हाथ में रस्सी लेकर चढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।घटना की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब पांच घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
इस संबंध में एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि सिवारा खास निवासी इंद्रपाल लंबे समय से अपनी पैतृक जमीन के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। उसकी दादी रेवती के नाम दर्ज जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने नाम दर्ज करा लिया था। इस मामले में इंद्रपाल ने तहसील में मुकदमा लड़ा, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने कानपुर कमिश्नरी में अपील भी दाखिल की, जहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। लगातार न्याय न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
ये खबर भी पढ़े : जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनीइंद्रपाल के छोटे भाई शेर सिंह ने बताया कि इंद्रपाल पांच भाइयों में सबसे बड़ा है, जिनमें एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सूचना मिली कि वह कायमगंज तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार हर्षित सिंह और नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक इंद्रपाल को समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे तक चले समझाइश और बातचीत के बाद वह पेड़ से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से उनके समक्ष कोई प्रार्थना पत्र या लिखित शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार आत्महत्या का प्रयास करना कानून के विरुद्ध है और ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि इंद्रपाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का प्रयास कानूनन अपराध है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
