सगे भाईयों ने मां-बेटी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, हालत गम्भीर
गंभीर हालत में महिला को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर, इलाज जारी
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव की युवती अजंली ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया कि बीते मगंलवार की रात साढे सात बजे के करीब अपनी बहन कविता व मां मुन्नी के साथ घर पर बैठी थी तभी चाचा श्यामू व राजू अपने बेटों राहुल,सुशील समेत परिजनों के साथ मिलकर गाली गालौज करने लगे विरोध करने पर उक्त सभी ने लाठी डंडो से मेरी व मां की पिटाई कर घायल कर दिया, और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
जिसके बाद गम्भीर हालत में मां को इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मां की हालत नाजुक देख ट्रामा टू रेफर कर दिया। जहां भर्ती कर महिला का इलाज जारी है।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
