बिजनौर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद को मिला नया जिला अध्यक्ष
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की आवाज बनेंगे लोकेश कुमार
रामनाथ सिंह
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए जनपद बिजनौर निवासी लोकेश कुमार को जिलाध्यक्ष, बिजनौर मनोनीत किया है। उनका मनोनयन परिषद के प्रदेश नेतृत्व द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी पत्र के माध्यम से किया गया।
मनोनीत जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, ग्राम मुकीमपुर, पोस्ट मोहम्मदपुर मंडावली, जनपद बिजनौर के निवासी हैं। परिषद ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मनोयन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों का जनपद स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठकों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
लोकेश कुमार के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर परिषद के पदाधिकारियों एवं जनपद के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राशन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
