रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के लिए परियोजनाओं का तेजी से जारी दिखेगा संचालन- मोना
कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने पेपरलीक को लेकर राहुल व प्रियंका के समर्थन के बीच भाजपा पर बोला हमला
लालगंज, प्रतापगढ़।क्षेत्रीय विधायक एवं कंाग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि रामपुरखास को बहुमुखी विकास से मजबूती प्रदान करने के लिए यहां हर परियोजनाओं का संचालन मजबूती से दिखेगा। बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए उन्होने कहा कि हाल ही में लगभग दस करोड़ की लागत से मंगापुर में स्टेडियम की मंजूरी खेल के क्षेत्र के साथ युवाओं को विभिन्न भर्तियों में भी शारीरिक ऊर्जा मिलने में लाभप्रद होगा। वहीं कृषि क्षेत्र में करोड़ो की लागत से कृषि कल्याण केन्द्र के भी निर्माण से क्षेत्रीय किसानों को खेती के क्षेत्र में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
उन्होने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के सहयोग से रामपुरखास को विकास तथा सुरक्षा व शांति के वातावरण से आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। एक दिवसीय दौरे में उन्होने लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस छात्रों के साथ हुए अन्याय का मोदी सरकार से जबाब मांग रही है। उन्होने कहा कि इस मुददे पर सरकार अभी भी जबाबदेही लेने से कतरा रही है। सीएलपी नेता मोना ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चंदा चोरी के मामले को भी गंभीर ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार के गैरजबाबदेही का मुददा जोर शोर से उठाएगी। वहीं उन्होने यहां जनसमस्याओं की भी सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से फोनिक वार्ता कर समाधान कराए जाने को कहा। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने यहां गुरूवार से श्रावण माह को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होने कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनके सुगम दर्शन में प्रभावी योगदान की बात कही। इसके पहले अगई मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना का गर्मजोशी से स्वागत हुआ भी दिखा। क्षेत्र के नीमी, रोहाड़ा, राजा का पुरवा, भोजपुर, रांकी, ननौती में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लोगों से मुलाकात करते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारियां जुटाई। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, लालगंज प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, छोटे लाल सरोज, दृगपाल यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, रवीन्द्र मिश्र, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, राकेश चतुर्वेदी, धर्मपाल गौतम, शेरू खां, महेन्द्र प्रताप सिंह, संतराम चौरसिया, लालजी पाण्डेय, इंद्र नारायण शुक्ल, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ला, अक्षत तिवारी, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, राजू पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, राजेश शुक्ला आदि रहे।
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
