मुठभेड़ में दाे बदमाश गिरफ्तार , पैर में गोली लगने से हुए घायल
नोएडा। नाेएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने साेमवार की देर रात काे मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से दाे बदमाश घायल हुए हें। पुलिस दाेनाें बदमाशाें काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस सोमवार देर रात को एएमआर बिल्डिंग के पीछे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर वहां से भागने लगे।
ये खबर भी पढ़े : महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्जजवाबी कार्रवाई में पुलिस की गाेली दो बदमाशों के पैर में लगी है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के अभिषेक सिंह, रमन शर्मा के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्ताें ने उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए एक कैब बुक की थी। बदमाशों ने 26 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में चालक के साथ मारपीट के बाद कार , मोबाइल फोन आदि लूटकर फरार हाे गये थे। बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
