छात्रों पर गोली चलाना लोकतंत्र पर हमला, घायलों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। छात्र प्रदर्शन के दौरान सिवान में कथित पुलिस फायरिंग में घायल छात्रों का हाल-चाल जानने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम सोमवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे।उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे छात्रों पर गोली चलाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं ठहराया जा सकता।

बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान ये खबर भी पढ़े : बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान

राजेश राम ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार से सभी घायल छात्रों के समुचित एवं नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करने, उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को सुनना सरकार का दायित्व है, न कि दमन और हिंसा के माध्यम से उसे दबाना। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पार्टी नेता प्रेमचंद सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

नई दिल्ली। समूचे देश की नजरें आज संसद पर टिकी हैं। लोकसभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के समाप्त...
राष्ट्रीय 
संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ सहित दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौर जारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता