नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा रहे हिन्दू युवकों पर किए गए हमले से स्थिति तनावपूर्ण है। दो समूहों के बीच बढ़े विवाद को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक युवक की मौत होने की जानकारी पुलिस ने दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता के रूप में हुई है। वह कप्तानगंज का है।

सुनसरी के डीएसपी चंद्र बहादुर खड्का के अनुसार, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मेहता को इलाज के लिए विराटनगर स्थित न्यूरो अस्पताल ले जाते ही रविवार देर रात 11:50 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच का मामूली विवाद उग्र होकर झड़प और हिंसा में बदल गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोली चलानी पड़ी। इस घटना में अन्य 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज विराटनगर के न्यूरो, विराट नर्सिंग और नोबेल मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में चल रहा है।

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनकी पहचान अभी बाकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सावन के सोमवार के अवसर पर 'बोलबम' यात्रा के लिए सप्तकोशी नदी की ओर जाने के लिए हिन्दू युवाओं का एक समूह डीजे बजाते हुए तैयारी कर रहा था। इसी दौरान, मुस्लिम समुदाय ने रात के समय शोर-शराबा और बाधा उत्पन्न होने का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई मामूली कहासुनी के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। स्थिति के बिगड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गई। जब नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब घरों, मेडिकल स्टोर और वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी हो रही थी। स्थिति के बेकाबू होने पर इनरुवा स्थित जिला सुरक्षा समिति की देररात 1 बजे हुई आपात बैठक में स्थिति को तुरंत नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करने का निर्णय लिया गया।

सुनसरी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण यूनिट को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

खंडवा में आज होगा 'बलराम कृषि महोत्सव', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

इंदौर। मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला...
मध्य प्रदेश 
खंडवा में आज होगा 'बलराम कृषि महोत्सव', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के...
उत्तर प्रदेश 
हापुड़: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में 3 की मौत, 8 घायल

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 70 वर्षीय मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, होटल में रची गई थी साजिश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का कमिश्नरेट पुलिस ने...