उप्र सरकार कांवड़ यात्रा के लिए चलाएगी अतिरिक्त बसें

निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही इस दौरान निगरानी के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम की बसों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने रविवार को कहा कि प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर उसके समापन तक लगातार कार्य करेगा व सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ पब्लिक स्कूल में ‘बगीरा एडवेंचर्स’ कैंप का आयोजन,रोमांचक गतिविधियों से बच्चों ने लिया भरपूर आनंद ये खबर भी पढ़े : लखनऊ पब्लिक स्कूल में ‘बगीरा एडवेंचर्स’ कैंप का आयोजन,रोमांचक गतिविधियों से बच्चों ने लिया भरपूर आनंद

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

बस स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ मार्ग पर स्थित बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पूछताछ कक्ष, ध्वनि प्रसारण प्रणाली और खान-पान के स्टॉल सुचारु रूप से संचालित रहें ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

कांवड़ यात्रा के दौरान बसों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाएगी। सभी चालकों का अनिवार्य रूप से ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधकों को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रूट डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं का पालन कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान की जानकारी सभी संबंधित क्षेत्रों तक तत्काल पहुंचाई जाएगी। इसके लिए व्हॉट्सएप ग्रुप, दूरभाष और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा ताकि बस संचालन प्रभावित न हो।

श्रद्धालुओं के सहयोग और सुचारु संचालन पर रहेगा फोकस

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निगम की बसों के कारण कांवड़ यात्रा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ही बसों का संचालन कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

बदायूं। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक...