गाजियाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रीकृष्ण लीलाओं और सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शनिवार को। सप्तम एवं अंतिम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और धर्म का संदेश दिया।
महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने नरकासुर के बंधन से मुक्त हुई 16,108 राजकुमारियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए उनसे विवाह किया। यह विवाह केवल दिव्य करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक था।
इसके उपरांत उन्होंने कुरुक्षेत्र में ब्रजवासियों और भगवान श्रीकृष्ण के भावपूर्ण मिलन का मार्मिक वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि सच्चा प्रेम कभी समाप्त नहीं होता। वृंदावन के गोप-गोपियों एवं माता यशोदा का श्रीकृष्ण के प्रति निष्काम प्रेम आज भी भक्ति का सर्वोच्च आदर्श है।
कथा के दौरान सुदामा चरित्र का अत्यंत भावविभोर कर देने वाला प्रसंग सुनाते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान अपने भक्त के प्रेम और भाव के भूखे होते हैं, धन-संपत्ति के नहीं। सुदामा की सच्ची मित्रता, विनम्रता और निष्काम भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें बिना मांगे ही असीम वैभव प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान पर पूर्ण विश्वास रखता है, उसके जीवन का कल्याण निश्चित होता है।
अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण ही भगवान की कृपा और मोक्ष का सरल मार्ग है। कथा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिव्य प्रेरणा है।
आज के मुख्य यजमान श्रीमती सोनिया गर्ग एवं श्री कपिल गर्ग रहे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना कर कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री मधुसूदन जी महाराज एवं पूज्य श्री हरिनारायण जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा में सुभाष गुप्ता, राजेश गर्ग, नीरू गर्ग, धवल गुप्ता, गौरव बंसल, अभिलाष पांडे, अतिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के संयोजक अतिन अग्रवाल ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा एवं सभी भक्तों के सहयोग से कथा महोत्सव अत्यंत सफल एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर पूज्य संत-महात्माओं के सान्निध्य में भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं भोजन-प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा के समापन पर संपूर्ण पंडाल "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" एवं "हरि बोल" के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

बदायूं। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक...