यमुनापार की बेटी लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष 

शकरपुर से दो बार भाजपा पार्षद रहीं, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली (यमुनापार) की वरिष्ठ भाजपा नेता और शकरपुर वार्ड से दो बार पार्षद रह चुकीं लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को पूर्वी दिल्ली के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से संगठन और जनसेवा में सक्रिय लता गुप्ता अब राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आयोग का नेतृत्व करेंगी।

लता गुप्ता ने अपने पार्षद कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। भाजपा संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल ये खबर भी पढ़े : नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता के साथ श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को दिल्ली महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि नए आयोग के गठन से महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व महिलाओं तक न्याय और सहायता की पहुंच को और मजबूत करेगा तथा सुरक्षित, संवेदनशील और महिला-सशक्त दिल्ली के निर्माण में अहम योगदान देगा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

यमुनापार से आने वाली लता गुप्ता की नियुक्ति को भाजपा संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे सार्वजनिक जीवन का सम्मान माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुखी बनाने में मिलेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा...

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

बदायूं। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक...