मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया दौरा पूरा कर दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति

यात्रा की शुरुआत 20 जुलाई को मोल्दोवा से की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारत-रोमानिया ने तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर जताई सहमति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं। राष्ट्रपति के आधिकारक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई। उनकी यह यात्रा भारत के साथ इन देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई। राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा की शुरुआत 20 जुलाई को मोल्दोवा से की। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की मोल्दोवा की पहली यात्रा रही।

राष्ट्रपति मुर्मु इसके बाद 21 और 22 जुलाई को उत्तरी मैसेडोनिया के दौरे पर रहीं। राष्ट्रपति ने उत्तरी मैसेडोनिया की संसद को भी संबोधित किया और भारत-उत्तरी मैसेडोनिया बिजनेस फोरम के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लिया। यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु 23 जुलाई को रोमानिया पहुंचीं। तीन दशक से ज्यादा समय में यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की रोमानिया की पहली यात्रा रही। इस दौरान भारत और रोमानिया ने अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने रक्षा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा की।

सीबीआई ने सऊदी अरब से एनआईए के वांछित आरोपित मुहम्मदअली कन्नीर पल्लियालिल का प्रत्यर्पण कराया ये खबर भी पढ़े : सीबीआई ने सऊदी अरब से एनआईए के वांछित आरोपित मुहम्मदअली कन्नीर पल्लियालिल का प्रत्यर्पण कराया

स्वदेश रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने शनिवार को रोमानिया में भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया संगठन के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरे में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, सांसद दिनेश शर्मा और सांसद विजय बघेल भी राष्ट्रपति के साथ रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश