नोएडा में बोरवेल के गड्डे में डूब कर मासूम की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

प्राधिकरण के दो सुपरवाइजर निलंबित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर छह वर्षीय मासूम अव्यान सूर्या की मौत के मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने रविवार को आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में ठेकेदार अंसल सुशांत एक्वापोलिस क्रॉसिंग गाजियाबाद निवासी मनोज जैन को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीईओ रवि कुमार एनजी ने दो तकनीकी सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और अवर अभियंता के खिलाफ जांच बिठा दी गई है।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने बताया कि कला धाम सोसाइटी में छह साल के बच्चे की मौत मामले में दो तकनीकी सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और अवर अभियंता के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। सीईओ ने बताया कि यह बोरवेल सेक्टर के अंदर नहीं होना चाहिए था, ऐसा किसकी अनुमति और सहमति से हुआ, इसकी जांच जरूरी है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह को 48 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके बाद अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।

गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच ये खबर भी पढ़े : गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच

सीईओ बताया कि जब ट्यूबवेल और पंपहाउस को ग्रीन बेल्ट में बनाने का नियम है तो इसे सेक्टर के अन्दर बनाना ही गलत है। ऊपर से गहरा गढ्ढा करने पर बैरिकेड भी ठीक से नहीं किया गया। यह गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों को मौके पर भी भेजा है जिससे सही रिपोर्ट मिले।

शनिवार की रात को केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का छह वर्षीय बेटा अव्यान सूर्या कलाधाम सोसायटी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह प्राधिकरण की ओर से बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया था। बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। अचानक पैर फिसलने से बच्चा उसमें गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि गड्ढा कई दिन पहले खोदा गया था, लेकिन उसके चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था।

बारिश के पानी से गड्ढा पूरी तरह भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया था। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या कहा जा रहा है यह हमारे लिये एक आवश्यक...
विचार मित्र 
संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र की गंगा बैराज चौकी पर रविवार को चौकी प्रभारी मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच