इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना
हर जगह लूट और यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था
इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े हुए नेता थे और किसानों और जनता के लिए अच्छा काम करने का सपना देखते थे लेकिन चाचा-भतीजे की परिवारवाद और सैफई के सिंडिकेट ने उनके सपने को मिट्टी में मिला दिया। हर जगह लूट और यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था।
रविवार को सपा के गढ़ इटावा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित से पहले सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण करने के बाद जनपद को 604 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास का पैसा तो पहले भी था लेकिन सैफई का सिंडिकेट लूट करने के अलावा कोई काम नहीं करता था। वह लोग गरीबों के राशन पर डकैती डाल देते थे सरकारी नौकरिया तो पहले भी निकलती थी लेकिन चाचा -भतीजे की जोड़ी लूट करने के लिए निकल पड़ती थी। घूस लेकर अपात्र युवाओं को नौकरी मिलती है। पहले विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए दिया जाता था।
ये खबर भी पढ़े : वृद्धजनों व दिव्यांग जनो के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारीउन्हाेंने कहा कि मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए समाजवादी पार्टी को चिंता नहीं थी। पहले कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देते थे। रामनवमी के आयोजन को रोकते थे और दुर्गा पूजा के पंडाल नहीं सजने देते थे। 2017 से पहले यूपी में बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उत्तरप्रदेश के लोग अपनी बेटी को पढ़ने के लिए दूसरे प्रदेशों में रिश्तेदारी में भेज देते थे लेकिन आज बिटिया रानी और व्यापारी सुरक्षित है। गुंडे माफियाओं का सफाया हो चुका है। बाहर से व्यापारी निवेश करने यूपी में आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकास हो रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ चुका है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े हुए नेता था और किसानों और जनता के लिए काम करना चाहते थे लेकिन सैफई की वंशवाद और परिवारवाद वाली चाचा-भतीजे की जोड़ी ने उनके सपने को पूरा नहीं होने दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
