पीजीआई में पहला सफल हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट

— 'नेशनल प्रोग्राम फॉर रेयर डिजीज' के तहत हुआ प्रत्यारोपण

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— जटिल प्रत्यारोपण में बच्चे के पिता ने जीवनदाता की निभाई भूमिका

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में दुर्लभ आनुवंशिक न्यूरोलॉजिकल विकार एक्स-लिंक्ड एड्रेनोलीको डिस्ट्रॉफी से पीड़ित पांच वर्षीय बच्चे का पहला सफल हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया है। इस जटिल प्रत्यारोपण में बच्चे के पिता ने जीवन दाता की भूमिका निभाई। 
यह प्रत्यारोपण 'नेशनल प्रोग्राम फॉर रेयर डिजीज' के तहत किया गया। हिमैटोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सायन सिन्हा रॉय ने बताया कि उत्तर भारत में एक्स-लिंक्ड के लिए यह संस्थान का पहला सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट है। हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कश्यप के नेतृत्व में यह  उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्यारोपण टीम में मुख्य कंसल्टेंट डॉ. सायन सिन्हा रॉय, रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. लुइस, डॉ. चंद्रचूड़, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर मनोज कुमार सिंह तथा मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. कौशिक मंडल और डॉ. दीप्ति सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डॉ. रॉय ने बताया कि एक्स-लिंक्ड एड्रेनोलीको डिस्ट्रोफी एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें एबीसीडी वन जीन में बदलाव के कारण शरीर में वेरी लॉन्ग-चेन फैटी एसिड जमा होने लगते हैं। इससे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की सुरक्षा करने वाली मायलिन परत नष्ट होने लगती है तथा एड्रिनल ग्रंथि भी प्रभावित होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से लड़कों में होती है और यदि समय रहते इलाज न मिले तो तेजी से न्यूरोलॉजिकल क्षति हो सकती है। उन्होंने बताया कि हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट या बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही इस बीमारी की प्रगति को रोकने वाला प्रभावी उपचार है। सबसे अच्छे परिणाम तब मिलते हैं, जब प्रत्यारोपण बीमारी के शुरुआती चरण में, गंभीर लक्षण विकसित होने से पहले कर दिया जाए। पूरी टीम को बधाई देते हुए संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आर के धीमन ने कहा, " यह उपलब्धि उन्नत रोगी देखभाल, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति एसजीपीजीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह हमारी  मल्टीडिसीप्लिनरी टीमों की क्षमता और समन्वित प्रयासों का प्रमाण है तथा दुर्लभ आनुवंशिक रोगों से पीड़ित मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

बदायूं। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक...