24 घंटे के अंदर पीएम मोदी का दूसरी बार इंस्टा Video पोस्ट, जानें इस बार क्या कहा
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने इस वीडियो में कहा है कि थैंक यू फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो Video पोस्ट किया था, उसके जिस प्रकार से आपने रिस्पांड किया। सकारात्मक सुझाव दिए। थैंक यू एवरीबॉडी। ये आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू थैंक यू दोस्तों।
जानता हूं पेपर लीक मामूली विषय नहीं
इससे पहले पीएम मोदी कल रात 11 बजकर 52 मिनट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। ये छात्रों से उनके संवाद का पहला वीडियो था। उन्होंने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक विधिक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं।
तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कल कहा था कि हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम कराए, इसका प्रबंध किया। अभी 5-6 दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
