मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पई दिल्ली। आज मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानि 25 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह परेशानी में फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के कहर से पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बन रहा है। इसके अलावा कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 25 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

नीट और सीबीएसई विवाद पर कांग्रेस कल निकालेगी देशव्यापी कैंडल मार्च-सत्याग्रह  ये खबर भी पढ़े : नीट और सीबीएसई विवाद पर कांग्रेस कल निकालेगी देशव्यापी कैंडल मार्च-सत्याग्रह 

देश के 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 25 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास अलर्ट है। यहां तूफानी हवा का कहर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(25 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 25 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश
यूपी (25-28 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): सहारनपुर, बहराइच, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, बाराबंकी, कन्नौज, सोनभद्र, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार
बिहार (25 जुलाई- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): रोहतास, गया, पटना, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 25 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड (25-26 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, 25 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (25-26 जुलाई बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, कल यानी 25 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल 
हिमाचल (25-27 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और सोलन में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 25 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (25 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(25 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, हुगली और बीरभूम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब
पंजाब (25 जुलाई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात
गुजरात(25 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): उमरगाम, वापी, अहमदाबाद, बावला, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, महिसागर और अरावली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र( 25 जुलाई- भारी बारिश का अलर्ट): पुणे, सतारा, रायगढ़, अकोला, अमरावती और बुलढ़ाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। मछुआरों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

राजस्थान
राजस्थान (25-26 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (25 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मांडला, होशंगाबाद, सिवनी, बेतुल, हर्दा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

रणबीर कपूर ने खोला 'रामायण' की तैयारी का राज

रामायण: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्मों में से एक है।...
मनोरंजन 
रणबीर कपूर ने खोला 'रामायण' की तैयारी का राज

आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

  मेष दिन  नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

पई दिल्ली। आज मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

24 घंटे के अंदर पीएम मोदी का दूसरी बार इंस्टा Video पोस्ट, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार इंस्टाग्राम...
राष्ट्रीय 
24 घंटे के अंदर पीएम मोदी का दूसरी बार इंस्टा Video पोस्ट, जानें इस बार क्या कहा

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़