टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

वार्ड नंबर 8 में स्कूल, मंदिर और अस्पताल जाने वालों को हो रही भारी दिक्कत, मोहल्लेवासियों ने जल्द निर्माण की उठाई मांग

Published By Divyansh Sharma
On
Divyansh Sharma Picture

IMG-20260725-WA0000

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में हो रही लगातार देरी से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार बार-बार आश्वासन देकर काम टाल रहा है, जिससे आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग के बीचों-बीच करीब दो फीट ऊंचा पत्थर निकला हुआ है, जिसके कारण सड़क निर्माण आवश्यक माना गया था। इस सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव तत्कालीन समय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित नगर पालिका बोर्ड बैठक में स्वीकृत किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य की निविदा जारी हुई और निर्धारित अनुमानित लागत के आधार पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि टेंडर मिलने के बावजूद ठेकेदार लगातार निर्माण कार्य शुरू करने में टालमटोल कर रहा है। कई बार संपर्क करने पर वह अलग-अलग बहाने बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने से बच रहा है। लोगों का आरोप है कि इससे क्षेत्र के नागरिकों को अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी ठेकेदार की लापरवाही बनी हुई है। सड़क नहीं बनने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं महिलाओं को मंदिर जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा बुजुर्गों को पैदल आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो गए हैं। मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। परेशान मोहल्लेवासियों ने स्वयं चंदा एकत्र कर रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन कुछ हद तक सुचारु कराया, लेकिन यह व्यवस्था भी अस्थायी साबित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क और नाली निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।

69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : 69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

बॉक्स - 1 टेंडर के बाद भी इंतजार खत्म नहीं

वार्ड संख्या-8 जुगपुरा में सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड से स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार लगातार काम शुरू करने में टालमटोल कर रहा है।

बॉक्स - 2 चंदा जुटाकर लोगों ने कराया अस्थायी इंतजाम

प्रशासनिक स्तर पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर मोहल्लेवासियों ने स्वयं चंदा एकत्र कर खराब रास्ते पर मिट्टी डलवाई, ताकि लोगों का आवागमन कुछ हद तक सुचारु रह सके। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और बरसात में फिर रास्ता खराब हो जाता है।

Screenshot_2026-07-25-00-41-50-403_com.whatsapp.w4b-edit

लेखक के बारे में

Divyansh Sharma Picture

दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़