'मन की बात' में बाेले पीएम-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें संस्करण में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उप्र में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उप्र)में एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश-भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस भावना से जुड़ता है तो सामने बहुत सुन्दर और प्रेरक उदाहरण आते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल मनुष्यों के लिए नहीं होते, वे अनगिनत जीवों के घर भी होते हैं।

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री ये खबर भी पढ़े : सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि हम सभी अपने जीवन के किसी विशेष अवसर को प्रकृति से जरूर जोड़ें। एक पेड़ मां के नाम लगाएं। आज का लगाया छोटा सा पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है।

हरित विकास के राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर ऊर्जा देता रहेगा उप्र: योगी 

'मन की बात' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सराहना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज 'मन की बात' कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही 'विकसित भारत' की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश