एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रतापगढ़। एनएसयूआई प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके अंतर्गत रितेश पाल जिला महासचिव, मुस्कान यादव जिला सचिव एवं अनु यादव को जिला सचिव तथा साहिल सरोज को सोशल मीडिया जिला सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र-हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि "एनएसयूआई देश के छात्र-युवा आंदोलनों की मजबूत आवाज़ है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।"
एनएसयूआई प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि "संगठन का विस्तार युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं। हम प्रतापगढ़ में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।"
इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,अजीत सिंह, एनएसयूआई एमडीपीजी इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, जिला उपाध्यक्ष विकास पटेल, जिला सचिव अंजलि यादव, जिला सचिव सुधांशु सिंह सहित अनेक एनएसयूआई एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
