लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

पूछताछ में आरोपी के नाम का खुलासा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा, जिस पर पहचान छिपाकर और धोखे से एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बजरंग दल के जिला सह-मंत्री सुशील कुमार के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि, एक युवक कॉलेज के पास किसी युवती के साथ मौजूद है। जब कार्यकर्ता वहां पहुंचे, तो पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम मोहम्मद शोएब है और वह रायबरेली का रहने वाला है। आरोप है कि वह युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। 

1188 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : 1188 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

साथ ही, वह उस पर धर्म बदलने के लिए लगातार दबाव भी बना रहा था।जब कार्यकर्ताओं ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी शोएब उनके साथ बदतमीजी पर उतर आया। उसने कार्यकर्ताओं को देख लेने और जान से मारने की धमकी भी दी। बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि यह पूरा मामला समाज में नफरत फैलाने और माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है। इस वजह से वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था।

हंगामे और विवाद को बढ़ता देख कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, तब तक लोगों ने आरोपी युवक को घेरकर वहीं रोके रखा। पुलिस के आते ही कार्यकर्ताओं ने आरोपी को उनके हवाले कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर वीरांगंना को किया सम्मानित, शहीद को दी पुष्पांजलि

बदायूं। रविवार को कारगिल विजय दिवस समारोह जिलाधिकारी कार्यालय बदायूं में शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य...
उत्तर प्रदेश 

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।...

मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्तियों को मिलेगी निशुल्क सहायता

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,नालसा की ओर से "लीगल सर्विसेज टू पर्सन्स विद मेंटल इलनेस एंड पर्सन्स विद इंटेलेक्चुअल...

गाजियाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रीकृष्ण लीलाओं और सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

गाजियाबाद। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शनिवार को। सप्तम एवं अंतिम दिवस...