ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सूर्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लखनऊ स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस समारोह में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लेकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान कारगिल के वीर योद्धाओं के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। भारतीय सेना के गौरवशाली बलिदान की विरासत को अक्षुण्ण रखने तथा कर्तव्य, सम्मान और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। कारगिल के वीरों का शौर्य आज भी प्रत्येक सैनिक एवं देशवासी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
