छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उदोतपुरा गांव निवासी शिवानी पत्नी सुधीर विश्वकर्मा रविवार सुबह अपने घर की छत से नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठीं। छत से नीचे गिरने के कारण उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाली प्रभारी हरि शंकर चंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या कहा जा रहा है यह हमारे लिये एक आवश्यक...
विचार मित्र 
संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र की गंगा बैराज चौकी पर रविवार को चौकी प्रभारी मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच