सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

जनसभा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की संभावना के दिए संकेत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा। सीएम योगी आज अपने दो दिवसीय आगरा दौरे पर जनपद जालौन से हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 4:50 बजे सांय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पहुंचे। आगरा को करीब 342 करोड़ की कई विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के भी संकेत दिए।

342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की मिली सौगात

सीएम योगी ने आगरा में लगभग 342 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी ने 'राधे-राधे' से जनसभा को संबोधित करना शुरू किया तो पूरे पंडाल में राधे राधे गुंजायमान हो गया। उन्होंने कहा कि आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं और इन विकास परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसे मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगरा को केवल घरेलू विमानन सुविधा तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, उद्योग, निर्यात और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा ताजनगरी को वैश्विक पहचान और मजबूती मिलेगी।

यह रही प्रमुख विकास योजनाएं

आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए 33 करोड़ की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 139 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास,आगरा ग्रामीण के लिए 16 करोड़ की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 40 करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास, आगरा दक्षिण के लिए एक करोड़ की एक परियोजना का लोकार्पण तथा 113 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

15 करोड रुपये से श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास, 5 करोड रुपये से पालीवाल पार्क का सौंदर्यकरण, 4 करोड रुपये से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अकोला में नवनिर्मित अकादमी खंड एवं छात्रावास

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

79 करोड़ से सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति स्टेट चौराहे तक मार्ग का विकास एवं उन्नयन कार्य, 65 करोड रुपये से शास्त्रीपुरम योजना में स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण, 13 करोड रुपये से ए डी ए रोड निर्माण

अपराधियों के प्रति कड़ी कार्रवाई का साफ संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था पर सरकार का सख्त रुख दोहराया। कहा किउत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का संकल्प पूरी निष्ठा से लागू है।बहन-बेटियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों की जगह या तो जेल में है या फिर जहन्नुम में।

2017 से पहले सैफई सिंडिकेट का था बोलबाला

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं था, "सैफई सिंडीकेट" जनता की मेहनत की कमाई की लूट-खसोट में लगा रहता था। आज प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों तक बिना किसी भेदभाव के सीधे सीधे जनता तक पहुंच रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन संस्कार

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया और इसे भारतीय सनातन परंपरा के इस संस्कार बच्चों का बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक बताया । कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसका ताली बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों से मिलकर सीएम योगी ने उनके प्रति अपना स्नेह प्रकट किया।

सांसद राजकुमार चाहर ने उठाया आलू प्रोसेसिंग यूनिट का मुद्दा

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा और आसपास का क्षेत्र आलू का बड़ा उत्पादक होने के कारण यहां आलू प्रोसेसिंग यूनिट खोलने के लिए अनुरोध किया, जिसको सीएम योगी ने ध्यान देकर सुना।

जनसभा संबोधन के उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा टाटा मैदान से प्रस्थान कर करीब 6:00 बजे सांय आयुक्त सभागार थानाक्षेत्र ताजगंज आगरा पहुॅचकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ बैठक आयोजित करने के उपरान्त समय सांय करीब सात बजे से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्याे एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद रात्रि करीब 8:30 रात्रि विश्राम हेतु सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान कर गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आज वीर जवानों को नमन कर रहा है। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम...
राष्ट्रीय 
ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश