बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल के मुताबिक तड़के करीब ढाई बजे बांसडीहरोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गौवंश को चोरी-छिपे छाता गांव से बांसडीहरोड की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि घिरते देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : 69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कयामुद्दीन उर्फ राजू (28), निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा कोतवाली के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से 0.315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

वहीं दूसरे आरोपी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी थाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जा रहे थे। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं।...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल,  महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश