सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे निवाड़ीवासियों को 193 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लगभग 193 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कुल 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी में 46 राजस्व स्टॉफ आवास एवं पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टॉफ आवासों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय निवाड़ी के 100 बिस्तरीय भवन उन्नयन, ग्राम जेवरा ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य भवन, ग्राम सेंंदरी ब्लॉक निवाड़ी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे।

मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव ये खबर भी पढ़े : मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं।...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल,  महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश