मप्र में भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 4 दिन तक भारी बारिश के आसार

वातावरण में 80–95% तक नमी, मानसून पूरी तरह सक्रिय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। आज शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि करीब 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अब तक प्रदेश में औसतन 13 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो इस मानसून सीजन के कुल औसत का लगभग 35 प्रतिशत है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, वहीं मानसून ट्रफ भी मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है।

मप्र में लोकायुक्त का बड़ा छापा, बिजली कंपनी के इंजीनियर के पास मिली बेहिसाब दौलत ये खबर भी पढ़े : मप्र में लोकायुक्त का बड़ा छापा, बिजली कंपनी के इंजीनियर के पास मिली बेहिसाब दौलत

इसके चलते वातावरण में 80 से 95 प्रतिशत तक नमी बनी हुई है, जिससे कई क्षेत्रों में तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास.

नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चार दिनों में सुधरे वर्षा के आंकड़े
बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक कम हुई है। 20 जुलाई तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी, जो अब घटकर 11 प्रतिशत रह गई है।

अब तक प्रदेश में औसतन 330.4 मिमी (करीब 13 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस समय तक सामान्य रूप से 370.9 मिमी (करीब 14.6 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी।

14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
प्रदेश के देवास, भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मंदसौर समेत कुल 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

इनमें देवास सबसे आगे है, जहां अब तक 19.6 इंच वर्षा हो चुकी है। वहीं, प्रदेश के 41 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिये-- निर्भय सागर महाराज

फिरोजाबाद , परम् पूज्य आचार्य श्री निर्भयसागर  महाराज इन दिनों अपने संघ सहित छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान हैं यहां...
मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिये-- निर्भय सागर महाराज

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14...
अंतर्राष्ट्रीय 
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, जंगल महल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, जंगल महल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

कोलकाता से ओडिशा जा रही लॉरी में मिला प्रतिबंधित कफ सिरप, झारखंड निवासी चालक गिरफ्तार

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात बालिभाषा फ्लाईओवर के निकट...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता से ओडिशा जा रही लॉरी में मिला प्रतिबंधित कफ सिरप, झारखंड निवासी चालक गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस संगठनात्मक संकट से जूझ रही...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब