खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन से चेकपोस्ट को निशाना बनाया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादियों को मार गिराया।

आईएसपीआर के हवाले से जीओ न्यूज ने बताया कि 23 और 24 जुलाई की दरमियानी रात आतंकवादियों ने चेकपोस्ट की सुरक्षा घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई कर उनके प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद भाग रहे आतंकवादियों का पीछा करते हुए 12 हमलावरों को मार गिराया गया।

सेना ने बताया कि हमला विफल होने के बाद आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को चेकपोस्ट की बाहरी दीवार से टकरा दिया।

नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके ये खबर भी पढ़े : नेपाल में फिर कांपी धरती, हिमालयी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

इस शक्तिशाली विस्फोट में चेकपोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा और 15 लोगों की जान चली गई। मृतकों में सेना के 12 जवान, दाे पुलिस कर्मी और वन विभाग के एक पूर्व सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में बचे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए सैनिटाइजेशन ऑपरेशन जारी है। सेना ने दोहराया कि देश से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी रखेंगी।

हमले के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन में 12 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।

पाकिस्तान में वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से, विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसी पृष्ठभूमि में पाकिस्तान सरकार आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते से स्कूल जाती तीन छोटी बच्चियों का...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण