Mumbai Press Club द्विवार्षिक चुनाव: ‘Save Press Club Alliance’ का बजा डंका;

सुरेंद्र गांगण बने नए अध्यक्ष!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। 'मुंबई प्रेस क्लब' के द्विवार्षिक चुनाव में 'सेव प्रेस क्लब अलायंस' (Save Press Club Alliance) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग सभी प्रमुख पदों पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद से लेकर कोषाध्यक्ष और स्क्रूटनी कमेटी तक गठबंधन के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गांगण ने 579 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव खांडेकर को 258 मत मिले, जबकि 22 मत अवैध घोषित किए गए।
चेयरमैन पद पर एस. बालकृष्णन ने 508 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी मयुरेश गणपत्ये को 320 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर पांडुरंग म्हस्के ने 537 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि आशिष राजे को 290 मत मिले। सचिव पद पर अनिल सिंह ने 513 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले सौरभ शर्मा को 313 मत मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सुधाकर कश्यप ने 515 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके सामने ऋचा खानोलकर को 323 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर ओ. पी. तिवारी ने 487 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि शशांक पराडे को 335 मत मिले।
वहीं, स्क्रूटनी कमेटी (2026-2028) के लिए ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ के सभी उम्मीदवार विजयी रहे। प्रसाद काथे, विजय सिंह, नीलेश दवे और आलोक देशपांडे को 121-121 मत, जबकि दीपाली कदम को 120 मत प्राप्त हुए।
'सेव प्रेस क्लब अलायंस' के प्रबंध समिति के सभी 10 सदस्यों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह से हरा दिया है। इस चुनाव परिणाम के साथ ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ ने मुंबई प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी और स्क्रूटनी कमेटी पर अपना मजबूत वर्चस्व स्थापित कर लिया। जिसमें परब वैभव को 530 मत मिले, शिंदे स्वप्नील ए. 502 मत, अपराज पूनम डी. 494 मत, रेगे मनीषा एम. 491मत, शुक्ला अनीता डी. 474 मत, अन्सारी शाहिद ए. 449 मत, दुबे आदित्य आर. 427 मत, नैनन मधू ए. 396 मत, बेन्नीचन के. जे. 387 मत, गोस्वामी उमेश डी. को 380 मत मिले।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते से स्कूल जाती तीन छोटी बच्चियों का...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण