लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद कारखाने की ओर जा रही मालगाड़ी के सात वैगन अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि कोई भी वैगन पलटा नहीं और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे के बाद उस समय हुआ, जब मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन के सात वैगन पटरी से उतर गए। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

खरदौरी पहुंचे सीएमओ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : खरदौरी पहुंचे सीएमओ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे की टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि वैगनों के पटरी से उतरने का कारण क्या था।

हादसे में साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग का कार्य फिलहाल प्रभावित हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त कर संचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस संगठनात्मक संकट से जूझ रही...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

रोहतास में कंटेनर से टकराई पर्यटकों से भरी बस , तमिलनाडु के 10 यात्री गंभीर घायल

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्भहऊ गेट के समीप वाराणसी...
राष्ट्रीय  बिहार 
रोहतास में कंटेनर से टकराई पर्यटकों से भरी बस , तमिलनाडु के 10 यात्री गंभीर घायल

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-यलो अलर्ट; भारी बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरे रंग में है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-यलो अलर्ट; भारी बारिश की संभावना

गूगल पर यूरोपीय संघ के जुर्माने से भड़के ट्रंप, व्यापार जांच और टैरिफ की दी चेतावनी

वॉशिंगटन। यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा गूगल पर करीब एक अरब डाॅलर (83.5 हजार करोड़ रुपये) का एंटी-ट्रस्ट जुर्माना लगाए जाने...
अंतर्राष्ट्रीय 
गूगल पर यूरोपीय संघ के जुर्माने से भड़के ट्रंप, व्यापार जांच और टैरिफ की दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) के उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब