फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

मृतक की 'फर्जी पत्नी' बनाकर ₹30 लाख में बेच डाली जमीन, तीन गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने सुनियोजित साजिश के तहत अविवाहित मृतक की फर्जी पत्नी बनाकर न्यायालय से वरासत हासिल की और पैतृक भूमि को लगभग 30 लाख रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट ली।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में निगोहां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को परसपुर ठट्ठा गांव के खेल मैदान के पास से गिरफ्तार किया।

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक ये खबर भी पढ़े : बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

इस मामले की शुरुआत 2 नवंबर 2025 को हुई, जब मलूकपुर ढकवा निवासी शांति देवी, पत्नी स्वर्गीय सर्वेश कुमार ने मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे बेच दिया गया है।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर राजपाल, सुमन देवी उर्फ जमुना देवी और गुड़िया की भूमिका सामने आई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ऐसे रची गई करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजपाल का भाई प्रेमचंद्र वर्ष 2015 में सड़क दुर्घटना में मारा गया था और उसका विवाह नहीं हुआ था। वर्ष 2018 में पिता शत्रोहन की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया।इसी विवाद का फायदा उठाने के लिए राजपाल ने अपनी बहन गुड़िया और सुमन देवी उर्फ जमुना देवी के साथ मिलकर एक योजना बनाई। योजना के तहत सुमन देवी को मृतक प्रेमचंद्र की पत्नी के रूप में प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2020 से 2022 के बीच उसके नाम से फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए गए तथा इन्हीं के आधार पर न्यायालय में वरासत का दावा दाखिल किया गया।

फर्जी वरासत के बाद 30 लाख में बेच दी जमीन

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में न्यायालय की प्रक्रिया के दौरान प्रेमचंद्र के हिस्से की जमीन का नामांतरण सुमन देवी के नाम करा लिया गया। इसके बाद वर्ष 2024 में यह जमीन पीके कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर कमलेश कुमार को करीब 30 लाख रुपये में बेच दी गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिक्री की रकम का एक हिस्सा सुमन देवी के बैंक खाते में आया, जबकि शेष नकद राशि तीनों ने आपस में बांट ली।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान

राजपाल पुत्र शत्रोहन, निवासी मलूकपुर ढकवा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।

सुमन देवी उर्फ जमुना देवी पत्नी दिनेश, निवासी परसपुर ठट्ठा, थाना निगोहां, लखनऊ।

गुड़िया पुत्री शत्रोहन, निवासी मलूकपुर ढकवा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।

पहले से भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजपाल के खिलाफ गोसाईगंज थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और वरासत की प्रक्रिया में अन्य लोगों की भी भूमिका थी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

बालाघाट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री आज शनिवार को...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस...
मध्य प्रदेश 
दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब