असम में बाढ़ का कहर जारी: मरने वालों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

12 जिले और 856 गांव बाढ़ से प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। लगातार बरसात की वजह से असम में आई बाढ़ के हालात उपरी असम में अभी भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बीते 24 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 14 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस तरह राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 61 हो गयी है। असम में खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदियों में दिखौ (शिवसागर), दिसांग (नंगलामुराघाट), धनसिरी (नुमालीगढ़), कुशियारा (श्रीभूमि) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए स्वयं युद्ध स्तर पर सभी तरह के उपायों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही राज्य के मंत्रियों को भी प्रभावित इलाकों में जाकर निगरानी करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

इस बीच मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आभासी पद्धति से बाढ़ प्रभावित जिलाधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया था।

बाढ़ से वर्तमान समय में कुल 12 जिले प्रभावित हुए हैं। जिसमें गोलाघाट, चराईदेव, डिब्रूगढ़, होजाई, नगांव, बिश्वनाथ, जोरहाट, धेमाजी, शिवसागर, शोणितपुर, कामरूप (मेट्रो), कार्बी आंगलोंग शामिल हैं।

बाढ़ से 12 जिलों के 37 राजस्व मंडलों के कुल 856 गांव प्रभावित है। राज्य की कुल 705148 आबादी एवं 56606.777 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कुल 96 राहत शिविर एवं 267 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 363 शिविर स्थापित किये गये हैं। राहत शिविरों में 115205 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 200056 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ के पानी से 24 जुलाई को बरामद शवों की संख्या 14 दर्ज हुई। जिसमें चराईदेव में 07, शिवसागर में 06 और जोरहाट में 01 शव बरामद हुए। बाढ़ से प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 334020 दर्ज हुई है।

जिसमें बड़े 96483, छोटे 53692 एवं मुर्गी-पालन 183845 दर्ज हुए हैं। इस बीच बाढ़ के पानी में कुल 17107 जानवर बह गये। जिसमें जोरहाट जिले में 04 एवं डिब्रूगढ़ जिले में 01 और शिवसागर जिले में 17102 पशु पानी में बह गये हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार ने कुल 139 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 63 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। बाढ़ के पानी में फंसे 998 लोगों को नावों द्वारा निकाला।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राज्य सरकार की ओर से चावल (क्विंटल में): 2109.843, दाल (क्विंटल में): 383.9254, नमक (क्विंटल में): 129.910021, मस्टर्ड ऑयल/सरसों का तेल (लीटर में): 9646.0821 साथ ही पशुओं का चारा - गेंहूं का चोकर (क्विंटल में): 4001.315 और पशुओं का चारा - चावल का चोकर (क्विंटल में): 571.502 राहत सामग्री बांटी गई।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर रही है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। राहत एवं सुरक्षा के उपाय तेज किये गये हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

बालाघाट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री आज शनिवार को...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस...
मध्य प्रदेश 
दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब