पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रिया

स्वास्थ्य भवन में पहली उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) के उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ही एंटी स्नेक वेनम के निर्माण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य भवन में पहली उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी सरकार ने पश्चिम बंगाल को एंटी स्नेक वेनम के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पाए जाने वाले रसेल वाइपर (चंद्रबोड़ा) सहित अन्य विषैले सांपों के जहर की जैव-रासायनिक संरचना, एंजाइम गतिविधि और विषाक्तता दक्षिण भारत के सांपों से अलग होती है। ऐसे में दक्षिण भारत में तैयार एंटी स्नेक वेनम कई मामलों में अपेक्षित प्रभाव नहीं दिखा पाता।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की भौगोलिक और जैविक परिस्थितियों के अनुरूप एंटी स्नेक वेनम विकसित करना समय की आवश्यकता है।

पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

वर्तमान में राज्य को एंटी स्नेक वेनम की आपूर्ति के लिए तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई वर्षों से राज्य में इसका उत्पादन बंद होने के कारण समय पर उपलब्धता और आपूर्ति की समस्या भी बनी रहती है।

इस बीच, विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ से ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने भी यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि देश में सांप के काटने से होने वाली कुल मौतों में लगभग 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले पश्चिम बंगाल की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोफाइल रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में देशभर में 55 हजार से अधिक लोग सांप के काटने का शिकार हुए।

नौशाद सिद्दीकी ने सुझाव दिया कि पहले एंटी स्नेक वेनम का उत्पादन करने वाली बंगाल केमिकल को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे राज्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि पश्चिम बंगाल के स्थानीय विषैले सांपों के जहर के अनुरूप एंटी स्नेक वेनम का उत्पादन शुरू हो जाता है, तो मरीजों का उपचार अधिक प्रभावी होगा। साथ ही, सांप के काटने से होने वाली मौतों में भी उल्लेखनीय कमी लाने में मदद मिलेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिये-- निर्भय सागर महाराज

फिरोजाबाद , परम् पूज्य आचार्य श्री निर्भयसागर  महाराज इन दिनों अपने संघ सहित छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान हैं यहां...
मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिये-- निर्भय सागर महाराज

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14...
अंतर्राष्ट्रीय 
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, जंगल महल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, जंगल महल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

कोलकाता से ओडिशा जा रही लॉरी में मिला प्रतिबंधित कफ सिरप, झारखंड निवासी चालक गिरफ्तार

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात बालिभाषा फ्लाईओवर के निकट...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता से ओडिशा जा रही लॉरी में मिला प्रतिबंधित कफ सिरप, झारखंड निवासी चालक गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस संगठनात्मक संकट से जूझ रही...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व मेदिनीपुर में तृणमूल का संगठनात्मक संकट, गुप्त बैठकों के सहारे कार्यकर्ताओं से संपर्क

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब