मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिये-- निर्भय सागर महाराज

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260725_105621 फिरोजाबाद , परम् पूज्य आचार्य श्री निर्भयसागर  महाराज इन दिनों अपने संघ सहित छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान हैं यहां लगने वाली धर्म सभा में प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे जीवनोपयोगी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ओत-प्रोत प्रवचन के द्वारा धर्म लाभ मिल रहा है

शुक्रवार की धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य को गाय से जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए। गाय स्वयं रूखा-सूखा चारा खाकर भी संसार को अमृततुल्य मीठा दूध देती है। उसी प्रकार मनुष्य को भोजन चाहे जैसा मिले, किंतु उसकी वाणी सदैव मधुर, संयमित और हितकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गाय दिन में भोजन करती है , और बार-बार जुगाली कर उसे पचाती है। इसी प्रकार मनुष्य को भी दिनभर ज्ञान, स्वाध्याय और सद्विचारों की जुगाली करनी चाहिए तथा गाली, कटु वचन और नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए। 
गाय निस्वार्थ भाव से परोपकार करती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भी समाजहित में जीवन जीना चाहिए।
आचार्य श्री ने कहा कि मानव शरीर स्वयं देवत्व का मंदिर है। हमारी आंखें सूर्य के समान प्रकाश देने का कार्य करती है। इसलिए उसमें सूर्य देवता का निवास है, हाथ भगवान विष्णु की तरह रक्षा और सेवा के साधन हैं, हृदय एवं मस्तिष्क भगवान गणेश की भांति विवेक और बुद्धि का संचालन करते हैं, मन ब्रह्मा की तरह नई-नई कल्पनाओं का सृजन करता है। तथा नाक श्वास के माध्यम से वायु देवता का कार्य करती है। यदि मनुष्य अपने भीतर स्थित इन दिव्य शक्तियों को पहचान ले, तो उसका जीवन सार्थक बन सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रातःकाल उठकर स्वयं को जागृत करने और परमात्मा की ओर बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। योग, प्राणायाम और सकारात्मक चिंतन से मन एवं शरीर दोनों ऊर्जावान बनते हैं। 
"यदि शरीर को स्वस्थ रखना है, तो भोग नहीं, योग अपनाना होगा।"
आचार्य श्री ने जंक फूड से बचने की प्रेरणा देते हुए कहा कि असंतुलित खान-पान शरीर और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित करता है। स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए सात्विक भोजन और संयमित दिनचर्या आवश्यक है।
प्रवचन के समापन पर उन्होंने कहा कि जीवन में किसी का पर्दाफाश करने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व में पारदर्शिता लाने का प्रयास करना चाहिए। जब व्यक्ति स्वयं को जागृत कर लेता है, तभी उसका जीवन आत्मकल्याण और लोककल्याण की दिशा में अग्रसर होता है।

जायज मांगों पर संगठन को मिली बड़ी कामयाबी  ये खबर भी पढ़े : जायज मांगों पर संगठन को मिली बड़ी कामयाबी

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते से स्कूल जाती तीन छोटी बच्चियों का...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण